🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

NH-47 की सर्विस रोड बदहाल, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल संदलपुर फाटे से खातेगांव के बीच सड़क की हालत खराब, राहगीर परेशान; समय से पहले सड़क क्षतिग्रस्त होने पर तकनीकी जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग











 NH-47 की सर्विस रोड बदहाल, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल


संदलपुर फाटे से खातेगांव के बीच सड़क की हालत खराब, राहगीर परेशान; समय से पहले सड़क क्षतिग्रस्त होने पर तकनीकी जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग


संदलपुर। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग NH-47 पर संदलपुर फाटे से खातेगांव के बीच सर्विस रोड की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर सर्विस रोड की हालत खराब होना चिंता का विषय है। सड़क की स्थिति को लेकर निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव व्यवस्था और संबंधित जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


क्षेत्रवासियों के अनुसार, जिस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन चालक और आम नागरिक आवागमन करते हैं, उसकी स्थिति बेहतर और सुरक्षित होना जरूरी है। सड़क बनने के कुछ समय बाद ही यदि उसकी हालत बिगड़ने लगे, तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता और नियमित रखरखाव की व्यवस्था की जांच की जानी चाहिए।


निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की जरूरत


इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में मुख्य राजमार्ग के साथ सर्विस रोड का सुचारु और सुरक्षित रहना भी आवश्यक है। संदलपुर फाटे से खातेगांव के बीच सर्विस रोड की खराब स्थिति को लेकर नागरिकों का कहना है कि सड़क निर्माण केवल औपचारिकता नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका लाभ लंबे समय तक आम जनता को मिलना चाहिए।


यदि सड़क निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप बनाई गई है, तो उसकी हालत खराब होने के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। वहीं, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सड़क बनाने की तकनीकी प्रक्रिया और रखरखाव में किसी प्रकार की कमी सामने आती है, तो संबंधित एजेंसी की जबाब दारी है 




📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM