नवरात्रि के दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पूजन, तिलक एवं आरती के साथ सम्मानपूर्वक भोजन कराया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु मां भगवती से परिवार, नगर और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा सुख-शांति की कामना करते हैं। कन्या भोज के आयोजन से धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सेवा, सम्मान, सहयोग और संस्कारों का संदेश भी प्रसारित हो रहा है।
संदलपुर बाजार चौक में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन सैकड़ों कन्याओं की उपस्थिति आयोजन की भव्यता को दर्शाती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस सेवा कार्य में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित यह कन्या पूजन एवं भोज धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कारों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।
मां भगवती की आराधना के साथ कन्याओं की सेवा और सम्मान का यह आयोजन संदलपुर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता की सुंदर मिसाल प्रस्तुत कर रहा है।


0 टिप्पणियाँ