प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हृदय से जताया आभार
----------
देवास, 01 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी एक नई पहचान भी बना रही हैं। महिला सशक्तिकरण की ऐसी ही प्रेरणादायक मिसाल पेश की है देवास जिले के ग्राम इकलेरा की रहने वाली श्रीमती बबीता चौधरी जिन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता की एक नई इबारत लिखी है। श्रीमती बबीता चौधरी है, जो कि स्व सहायता समूह से जुड़ी। स्व सहायता समूह से जुड़ने के पश्चात उनके जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आएं हैं। उन्होंने समूह के माध्यम से ऋण लेकर कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाया। जिससे आज वे अच्छी कमाई कर रही है। साथ ही क्षेत्र की महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रही है और वे आज दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गई है। आजीविका मिशन द्वारा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय आभार व्यक्त कर रही है।
श्रीमती बबीता चौधरी ने बताया कि जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति सामान्य थी और पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने के कारण परिवार की आय भी सीमित थी। वे अपने परिवार को एक बेहतर जीवन देना चाहती थीं, लेकिन पूंजी की कमी के कारण कोई नया व्यवसाय शुरू नहीं कर पा रही थीं। इसी बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएमएल) के तहत गांव में 'सक्षम स्वयं सहायता समूह' का गठन हुआ तथा वे समूह से जुड़ी। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल वित्तीय अनुशासन सीखने को मिला, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का हौंसला भी मिला।
श्रीमती बबीता ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद 01 लाख रुपए का ऋण लिया। इस राशि का उपयोग उन्होंने उन्नत कृषि उपकरणों, बीजों और पशुपालन में किया। पशुपालन और आधुनिक कृषि के इस समन्वय से उनकी आजीविका के साधन मजबूत हुए। वे बताती हैं कि समूह के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। अब सालाना 1 लाख 65 हजार रुपए की आय हो रही है। वे न केवल अपने लोन की किस्तें समय पर चुका रही हैं। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दे पा रही हैं। यह सब समूह से संभव हो पाया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' का भी निरंतर लाभ मिल रहा है। इस योजना से मिलने वाली मासिक राशि ने उन्हें छोटी-मोटी जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर बनाया है और वह इस राशि को भी अपने व्यवसाय की तरक्की में जोड़ रही हैं। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त कर रही है।
```[cite: 12] --- ### Step 3: Save Karein 1. Upar daayein kone me bane **Save (💾 icon)** par click karein. 2. Layout me jakar purana alag se banaya gaya share gadget chahein toh delete kar sakte hain, taaki do-do baar na dikhe. Is setting ke baad jab bhi koi reader ya client kisi bhi khabar ko kholega, theek khabar ke aakhiri me yeh dono button dikhenge—WhatsApp par click karte hi poora social template message chala jayega, aur PDF par click karte hi bina website ke clutter ke sirf wahi khabar save ho jayegi[cite: 12]!
0 टिप्पणियाँ