बैतूल के टिकारी में 20 फीट ऊंची मां काली की भव्य प्रतिमा विराजित, नवरात्र में पांच समय होगी महाआरती
कृष्णपुरा के बजरंग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी, भगत जी चौक में शिव-पार्वती की प्रतिमा भी पहुंची; अष्टमी-नवमी पर होगा प्रसाद वितरण एवं भंडारा
बैतूल। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर बैतूल के कृष्णपुरा, टिकारी स्थित बजरंग मंदिर में 20 फीट ऊंची मां काली की भव्य प्रतिमा का आगमन हुआ है। वहीं भगत जी चौक में भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा भी लाई गई है। प्रतिमाओं के आगमन से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। नवरात्र के दौरान समस्त ग्वाल समाज बैतूल द्वारा माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना एवं सेवा-आराधना की जाएगी।
प्रतिदिन पांच समय होगी महाआरती
ग्वाल समाज द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ जवारे स्थापित किए जाते हैं। इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। नवरात्र के नौ दिनों तक माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी तथा प्रतिदिन पांच समय महाआरती कर श्रद्धालु मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु माता रानी की आराधना में शामिल होंगे।
अष्टमी-नवमी पर भंडारा, दशमी को होगा विसर्जन
नवरात्र के अवसर पर अष्टमी एवं नवमी तिथि पर माता रानी के प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। वहीं दशमी के दिन जवारे एवं माता की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव है।
सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
जय भोले मानस मंडल एवं श्री कृष्ण रामायण मंडल, बजरंग मंदिर की ओर से नवरात्र के पावन अवसर पर मां जगदंबा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली, व्यापार मे


0 टिप्पणियाँ