🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

ग्राम संदलपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 250 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं, 30 गंभीर मरीजों को आगे के उपचार के लिए इंडेक्स मेडिकल कॉलेज भेजने की दी सलाह




संदलपुर/खातेगांव। देवास जिले की खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संदलपुर में इंडेक्स हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक पंडित आशीष शर्मा के प्रयासों तथा ग्राम पंचायत संदलपुर की सरपंच श्रीमती प्रेमबाई देवड़ा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष खातेगांव ललित गुर्जर के संयुक्त प्रयासों से ग्राम पंचायत भवन में आयोजित इस शिविर में 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि 'नर सेवा ही नारायण सेवा है' के भाव को आत्मसात करते हुए आयोजित इस शिविर में करीब 250 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं गंभीर बीमारियों से ग्रसित 30 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हॉस्पिटल बस सेवा के माध्यम से इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आगे उपचार कराने की सलाह दी गई।

शिविर में ग्राम संदलपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं परीक्षण का लाभ लिया। ग्रामीणों ने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम संदलपुर के भाजपा के समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। शिविर के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव इंद्रपाल जानी ने चिकित्सकों की पूरी टीम एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM