🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण एसडीएम राजेंद्र पवार ने सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश, रेत-पानी और अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य






खातेगांव। दीपों के पर्व दीपावली के मद्देनजर आतिशबाजी के सुरक्षित विक्रय को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष खातेगांव नगर में पटाखों की अस्थाई दुकानें स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज खेल स्टेडियम, नेमावर रोड पर लगाई जाएंगी। इसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम राजेंद्र पवार, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर एवं नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी रीना सिंह राठौड सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्टेडियम का निरीक्षण किया। इससे पूर्व एसडीओपी आदित्य तिवारी थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी ने भी फटाका व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए थे मौके पर पहुंचकर स्थलों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों से चर्चा कर दुकानों में सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम राजेंद्र पवार ने स्पष्ट कहा कि आतिशबाजी के विक्रय के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक दुकान पर पर्याप्त मात्रा में रेत और पानी की व्यवस्था रखने के साथ अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।


एसडीएम ने सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम परिसर में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को भी विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित किया। दुकानों के बीच उचित दूरी, अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के इंतजामों पर विशेष जोर दिया गया।


प्रशासन का उद्देश्य दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी की खरीदारी करने आने वाले नागरिकों, व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित वातावरण में मनाया जा सके।



📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM