हरदा। श्री कृष्ण यादव समाज द्वारा धार्मिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ अन्नकूट महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती की गई तथा भगवान को छप्पन भोग एवं अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित समाजजनों ने अन्नकूट महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लिया।
इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में राजेश यादव जी, डॉ. बलदेव यादव जी, ललित मोहन यादव जी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, कर्म, धर्म और मानव सेवा के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समाज में शिक्षा, संस्कार, संगठन और आपसी एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
पूरे आयोजन में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो उठा। अन्नकूट महोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ट्रस्टी आर.पी.यादव मुख्य अतिथि आर.के.दोगने विधायक हरदा विशेष अतिथि संतोष यादव लक्ष्मीनारायण पवार मोहन सांई सत्यनारायण पटेल प्रेमनारायण नागल अनिल यादव रामकृष्ण यादव वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यादव मुकेश यादव बालकृष्ण यादव ऋषभ यादव ललित मोहन यादव डाक्टर बलदेव यादव कपिल यादव राजेश यादव छिंदवाड़ा सहित अन्य सामाजिक बंधु मातृशक्ति युवा साथी प्रतिभावान छात्र-छात्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे मंच का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी राजेश यादव ग्रामीण अध्यक्ष महासभा द्वारा किया गया।कपिल यादव नर्मदापुरम





0 टिप्पणियाँ