🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पांचौर में हुआ आत्मीय स्वागत, मुकेश शर्मा ने परिवार सहित की अगवानी




सीहोर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी एवं किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौहान आज सीहोर जिले की भैरूदा नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम पांचौर पहुंचे। यहां किसान कांग्रेस जिला सचिव मुकेश शर्मा के निज निवास पर दोनों वरिष्ठ नेताओं का पुष्पमाला अर्पित कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर सीहोर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री जगदीश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में मुकेश शर्मा के परिवार के सभी सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।



प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों का अपने निज निवास पर आगमन मुकेश शर्मा और उनके परिवार के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय रहा। इस दौरान सभी के बीच आत्मीय मुलाकात हुई और पारिवारिक वातावरण में स्नेहपूर्ण चर्चा हुई।

मुकेश शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं का अपने व्यस्त समय में से बहुमूल्य समय निकालकर निवास पर आगमन करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्नेहिल मुलाकात उनके और पूरे परिवार के लिए सदैव यादगार रहेगी।

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM