🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

बाल दिवस पर मेकलसुता एकेडमी में भव्य बाल मेले का आयोजन* *फूड स्टॉल, गायन एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा*





*खातेगांव। बाल दिवस के शुभ अवसर पर आज 14 नवंबर 2026 को विद्यालय में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ चिल्ड्रन्स कार्निवल–2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।*


*कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रामदेव जी सरलाम, बीईओ खातेगांव एवं श्री गजानंद जी मालवीय, बीआरसी खातेगांव तथा विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप साहू एवं श्री इमरत जी मोरे द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की तथा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी रुचि, प्रतिभा और कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।*


*कार्निवल का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल रहे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने स्टॉल लगाए तथा खाद्य सामग्री का विक्रय किया। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने इन स्टॉलों से खाद्य सामग्री खरीदकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यापार, लेन-देन, प्रबंधन एवं उद्यमिता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।*


*कार्यक्रम के अंतर्गत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज एवं गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को तत्काल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।*


*इसके साथ ही कक्षावार सामान्य ज्ञान (GK) क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता एवं ज्ञान का परिचय दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को तत्काल पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।*


*इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री सदासुख पटेल ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।*




*विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में विभिन्न गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फूड स्टॉल के माध्यम से बच्चों में व्यापारिक समझ एवं स्वरोजगार की भावना विकसित होती है, गायन प्रतियोगिता के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर मिलता है तथा जीके क्विज प्रतियोगिता विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देती है।*


*मुख्य अतिथियों एवं विशेष अतिथियों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों एवं प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं व्यावहारिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।*


*सम्पूर्ण आयोजन उत्साह, उमंग एवं आनंदमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को सीखने, अपनी प्रतिभा दिखाने तथा नए अनुभव प्राप्त करने का एक यादगार अवसर प्रदान किया।*


*बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।*

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM