🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

सोशल मीडिया पर जैन संतों के खिलाफ टिप्पणी से आक्रोश, समाज ने थाने पहुंचकर सौंपा ज्ञापन संतों और भगवान के संबंध में अभद्र टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने पांच धाराओं में दर्ज किया केस





खातेगांव। सोशल मीडिया पर जैन संतों और भगवान के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर दिगंबर जैन समाज में आक्रोश फैल गया। रविवार को समाज के महिला, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में जुनी गल्ला मंडी स्थित अस्थायी मंदिर परिसर से रैली के रूप में थाने पहुंचे। यहां 'संतों का अपमान नहीं सहेगा जैन समाज' और 'जब तक सूरज-चांद रहेगा, मुनियों का सम्मान रहेगा' जैसे नारे लगाते हुए समाजजन ने एसडीओपी आदित्य तिवारी को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


समाज की शिकायत के अनुसार, जैन समाज के बड़े मंदिर में निर्माण कार्य चलने के कारण भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मंदिर फिलहाल जुनी गल्ला मंडी में अस्थायी रूप से स्थापित है। मंदिर के पास रहने वाले ललित पिता बद्रीप्रसाद विश्नोई द्वारा पिछले कुछ दिनों से जैन समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही थीं। साथ ही भगवान की प्रतिमा और जैन संतों के संबंध में भी अपशब्द कहे गए। सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाजजन ने इन टिप्पणियों से नगर की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।



पांच धाराओं में दर्ज किया केस


शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299, 302, 196(1)(ए), 196(2) और 296(बी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 



एसडीओपी आदित्य तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी शांति भंग करने से संबंधित मामले दर्ज हैं। उसे हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM