🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

कलेक्टर श्रीमती मीना द्वारा गठित दल की एनालॉग मावे पर बड़ी कार्रवाई: 1050 किलो अमानक मिठाइयां व 30 लीटर दूध नष्ट किया*





कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा गठित संयुक्त जांच दलों ने जिलेभर में खाद्य निर्माण इकाइयों, मिष्ठान भंडारों एवं डेयरियों पर देवास शहर, खातेगांव एवं बागली (चापड़ा) में 1050 किलोग्राम से अधिक मिलावटी व अमानक मिठाइयों को ट्रेंचिंग ग्राउंड में विनष्टीकरण कराया गया। संयुक्त जांच दल ने देवास के नयापुरा स्थित 'न्यू स्वदेशी स्वीट्स' पर 'एनालॉग मावे' से बनी 770 किलोग्राम सामग्री को तत्काल प्रभाव से जब्त कर विनष्टीकरण कराया, ताकि इसे बाजार में बिकने से रोका जा सके। इसके अतिरिक्त प्रतिष्ठान में घरेलू गैस का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा नापतौल विभाग द्वारा भी अनियमितता पर कार्रवाई की गई। संबंधित फर्म का खाद्य लाइसेंस निरस्त कराने हेतु सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भी प्रेषित किया जाएगा।


जांच दलों ने स्टेशन रोड स्थित राजस्थान स्वीट्स से एनालॉग मावे से तैयार लगभग 200 किलोग्राम मिठाई विक्रय हेतु रखी पाए जाने पर उसे नष्ट कराया। लाल गेट स्थित रेखा मिष्ठान भंडार में मावे से निर्मित बर्फी में चींटियां एवं दूषित वातावरण पाए जाने पर लगभग 50 किलोग्राम मावा बर्फी का भी विनष्टीकरण कराया गया। वहीं हनुमान बाखल, अखाड़ा रोड स्थित गायत्री स्वीट्स से मावा बर्फी एवं बूंदी के लड्डू के नमूने लिए गए तथा प्रतिष्ठान में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 1 घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया। जांच दल ने भोपाल चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स से मावा मिठाई के 2 सैंपल, आवास नगर स्थित नवीन मिल्क प्रोडक्ट से 2 सैंपल तथा स्टेशन रोड स्थित माहेश्वरी स्वीट्स से मावा मिठाई के 2 विधिक नमूने भी जांच हेतु संग्रहित किए। 


खातेगांव और बागली अनुभाग में भी संयुक्त जांच दलों ने मिष्ठान दुकानों एवं होटलों की बारीकी से पड़ताल की, जिसके तहत खातेगांव के वार्ड क्रमांक 3 स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार से एनालॉग मावे से निर्मित लगभग 30 किलोग्राम मिठाई तथा लगभग 30 लीटर अमानक दूध का विनष्टीकरण कराया गया। साथ ही तीन बत्ती चौराहा स्थित राजस्थान स्वीट्स से बंगाली मिठाई व मलाई बर्फी, संदलपुर स्थित होटल एच.आर. ग्रीन एंड रिसॉर्ट से पनीर तथा खातेगांव स्थित प्रकाश स्वीट्स से मावा निर्मित मिठाइयों के नमूने लिए गए। इसी प्रकार बागली एवं चापड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए श्री सांवरिया स्वीट्स बागली, बालाजी मिष्ठान भंडार चापड़ा तथा श्री मनमाने स्वीट्स चापड़ा से मावा व मिठाइयों के विधिक सैंपल संग्रहित किए गए।


4 नवंबर को भी देवास में कैलादेवी चौराहा स्थित जोधपुर स्वीट्स से 2 सैंपल, विकास नगर स्थित स्वास्तिक रेस्टोरेंट एंड केटरर्स से बेसन मिठाई के 4 सैंपल तथा रसूलपुर चौराहा स्थित बलराम नमकीन से मावा व ड्रायफ्रूट मिठाई के 3 सैंपल लिए थे, जबकि कैलादेवी चौराहा स्थित मुरैना गजक भंडार पर घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग मिलने पर 1 सिलेंडर जब्त किया गया था एवं एम.जी. रोड स्थित बलराम बेकरी पर नापतौल विभाग द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई थी।


जांच दलों द्वारा संग्रहित समस्त नमूनों को सील कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।





📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM