🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

संगठन की मजबूती ही मेरी प्राथमिकता, कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनसेवा मेरा संकल्प : संतोष मीणा




भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष परम सम्माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी से समाजसेवी एवं भाजपा सक्रिय सदस्य श्री संतोष मीणा ने सौजन्य भेंट कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के सहज, सरल एवं कर्मठ व्यक्तित्व, सकारात्मक विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए श्री संतोष मीणा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन को मजबूती प्रदान करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकर्ताओं के प्रति प्रदेश अध्यक्ष जी का आत्मीय व्यवहार, सहज उपलब्धता और सबको साथ लेकर चलने की भावना संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करती है।


श्री संतोष मीणा ने कहा कि उनकी राजनीति का मूल आधार पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं का सम्मान और आमजन की सेवा है। वे सदैव जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने और उनकी समस्याओं एवं भावनाओं को संगठन तथा नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके अनुसार, पार्टी का प्रत्येक छोटा-बड़ा कार्यकर्ता परिवार का अभिन्न हिस्सा है और कार्यकर्ता का मान-सम्मान ही संगठन की वास्तविक पहचान है।


उन्होंने कहा कि खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से हर वर्ग, हर गांव और हर कार्यकर्ता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। किसान, युवा, मजदूर, गरीब और आम नागरिकों की आवाज को मजबूती से उठाना ही सच्चे जनसेवक का दायित्व है।


इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय पटेल जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री महेश यादव जी, श्री अशोक सोनी जी एवं किसान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री गजानंद पटेल जी सहित पार्टी के अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।


श्री संतोष मीणा ने दोहराया कि संगठन सर्वोपरि है, कार्यकर्ता संगठन की आत्मा हैं और जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जनसेवा, कार्यकर्ता सम्मान और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ वे निरंतर जनहित के कार्यों में सक्रिय रहेंगे।


आपका अपना संतोष मीणा

मध्य प्रदेश | लोकसभा विदिशा | विधानसभा खातेगांव 173 | जिला देवास

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM