कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा खातेगांव एवं सतवास क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से खनिज परिवहन करते हुए कुल 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त की गईं। इनमें 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रेत से भरी हुई तथा 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी चूरी से भरी हुई पाई गई।
जप्त की गई रेत से भरी 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को थाना नेमावर की सुरक्षा में खड़ा कराया गया, जबकि गिट्टी चूरी से भरी 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना सतवास की सुरक्षा में खड़ा कराया गया है। चारों प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 में निहित प्रावधानों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ