🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

खातेगांव मंडी में शुभ मुहूर्त की नीलामी में सोयाबीन ₹15,501 प्रति क्विंटल बिका गेहूं ₹8,181, डॉलर चना ₹1,111 और मूंग ₹9,191 प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी




खातेगांव। दीपावली के बाद गुरुवार को कृषि उपज मंडी खातेगांव में शुभ मुहूर्त में नीलामी का शुभारंभ हुआ। पहली नीलामी में सोयाबीन ₹15,501 प्रति क्विंटल के भाव से बिका। वहीं गेहूं ₹8,181, डॉलर चना ₹1,111 और मूंग ₹9,191 प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी।

नीलामी से पूर्व मंडी परिसर स्थित बागेश्वर बालाजी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान को 56 भोग अर्पित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली एवं किसानों की समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद मंडी कर्मचारियों ने व्यापारियों को शाल, श्रीफल एवं साफा भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का आयोजन मंडी समिति एवं व्यापारियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर एसडीएम एवं मंडी के भारसाधक अधिकारी राजेंद्र पवार, मंडी कर्मचारी, व्यापारी, किसान संगठन के प्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

शुभ मुहूर्त की नीलामी में मुरझाल निवासी किसान नमन जाट की सोयाबीन ₹15,501 प्रति क्विंटल के भाव से प्रकृति ट्रेडिंग कंपनी ने खरीदी। वहीं आध्या ई-टेंडर्स ने गेहूं ₹8,181 प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा। किसान ओमप्रकाश कंवलासा का डॉलर चना ₹1,111 प्रति क्विंटल के भाव से पत्नी जिनिंग फैक्ट्री ने खरीदा। श्री वत्स ट्रेडिंग कंपनी ने मूंग ₹9,191 प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी।

कार्यक्रम के अंत में मंडी सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया ने किसानों, व्यापारियों, हम्मालों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों से अपनी उपज को साफ-सुथरा करके मंडी में लाने की अपील की, ताकि उन्हें उपज का उचित भाव मिल सके। साथ ही किसानों को अपनी उपज का नगद भुगतान प्राप्त करने की सलाह भी दी।

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM