🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

भोपाल के रोशनपुरा स्थित ग्वाल मोहल्ले में ग्वाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गोवर्धन पूजा महिला, पुरुषों एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से की पूजा-अर्चना, गोवर्धन पूजा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लिया संकल्प






भोपाल। राजधानी भोपाल के रोशनपुरा स्थित ग्वाल मोहल्ले में ग्वाल समाज द्वारा गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत रीति-रिवाज एवं धार्मिक उत्साह के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर ग्वाल समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन पर्वत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।


समाजजनों ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव ग्वाल समाज के प्रत्येक परिवार पर बना रहे तथा समाज में सुख-समृद्धि, खुशहाली, एकता और भाईचारा कायम रहे।


इस अवसर पर समाज की ओर से एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा गया कि भोपाल सहित मध्यप्रदेश और देश के प्रत्येक क्षेत्र में जहां भी ग्वाल टोली, ग्वाल मोहल्ला अथवा ग्वाल समाज के लोग निवास करते हैं, वहां गोवर्धन पूजा को सामूहिक एवं व्यवस्थित रूप से मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।


समाज के प्रत्येक परिवार को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। सभी समाजजन मिलकर संकल्प लें कि गोवर्धन पूजा को केवल एक पारिवारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे व्यापक सामाजिक और राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए।


गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, गौ-सेवा, प्रकृति संरक्षण और सामूहिक आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।


समाज�

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM