🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने स्व-सहायता समूह द्वारा लगाई प्राकृतिक उत्पादों की दुकान से की खरीदारी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* *दीपावली पर मिट्टी के दीये एवं प्राकृतिक उत्पाद अपनाएं, पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें- कलेक्टर श्रीमती मीना*






कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने जिला पंचायत परिसर में कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्राकृतिक उत्पादों की दुकान से खरीदारी की तथा स्वयं भुगतान कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने सभी से प्राकृतिक उत्पादों को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील भी की।


कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा कि प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली के पर्व पर मिट्टी के दीये एवं अन्य प्राकृतिक उत्पादों को प्राथमिकता देकर हम पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को प्रोत्साहित कर सकते हैं।


कृष्णा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समूह द्वारा गोबर से विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें गोबर के उपले सहित अन्य प्राकृतिक सामग्री से तैयार उत्पाद शामिल हैं। इन उत्पादों के माध्यम से नागरिकों को पारंपरिक एवं पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


गोबर से निर्मित उत्पाद पर्यावरण संरक्षण के साथ पारंपरिक जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, इन उत्पादों के निर्माण एवं विक्रय से महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा समूह की महिलाओं से उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन करना महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है।

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM