हरदा। जिला गौलान समाज के अध्यक्ष श्री शंकरलाल खरे एव सचिव श्री ओमनारायण यादव द्वारा सामाजिक उत्थान, अधिकारों की रक्षा और समाज को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से गौलान समाज उत्थान सेवा संघ ने एक सराहनीय पहल की है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरदा जिले के अल्पकालीन आकस्मिक दौरे के दौरान संघ के सक्रिय अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकर्ताओं ने समाज की प्रमुख समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से समाज के प्रतिनिधियों ने शासन का ध्यान दो महत्वपूर्ण विषयों की ओर आकर्षित किया। संघ ने मांग की कि गौलान समाज को शीघ्र केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल किया जाए तथा वन ग्रामों में निवासरत गौलान-गौली समाज के परिवारों को उनकी काबिज कृषि भूमि के वनाधिकार पत्र जारी किए जाएं।
केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग
संघ ने ज्ञापन में बताया कि गौलान समाज मध्यप्रदेश की ओबीसी सूची में क्रमांक 71 पर दर्ज है, लेकिन समाज को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल नहीं किए जाने के कारण केंद्र सरकार की ओबीसी वर्ग से संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए संघ ने केंद्र सरकार की संबंधित सूची में समाज को शामिल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र करने की मांग की, ताकि पात्र समाजजनों को नियमानुसार केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल सके।
वन ग्रामों में रहने वाले परिवारों को मिले वनाधिकार पत्र
ज्ञापन में दूसरी प्रमुख मांग वन ग्रामों में निवासरत गौलान-गौली समाज के परिवारों से संबंधित रही। संघ ने कहा कि इन परिवारों की आज�


0 टिप्पणियाँ