तहसील स्तरीय आंगन उत्सव का समापन हर आंगनबाड़ी केंद्र बनेगा पोषण शिक्षा और सम्मान का केंद्र -आशीष शर्मा
खातेगांव-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल खातेगांव में महिला मोर्चा मंडल के नेतृत्व में तहसील के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता व साहिका दीदियों का सम्मान कर आंगन उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया आज तहसील स्तरीय आंगन उत्सव का समापन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीदीयो का सम्मान समारोह क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा के मुख्य अतिथि में वरिष्ठों के विशेष आतिथ्य में मुखर्जी गार्डन हाल में संपन्न हुआ उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संपूर्ण तहसील की आंगनवाड़ी केंद्रों पर हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसको लेकर महिला मोर्चा का कार्य प्रसन्नीय है आज इसका समापन तहसील स्तर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं का सम्मान कर मनाया जा रहा है हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पोषण शिक्षा और सम्मान का केंद्र बने इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मंडल खातेगांव के द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला मोर्चा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ आंगन उत्सव का आयोजन बड़ी ही लगन और उत्साह के साथ संपन्न कराया है आज हमें उन कार्यकर्ता दीदियों का सम्मान करते हुए अपने आप को गोरांवित महसूस करते हैं इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर, डॉ आर एन यादव, नरेंद्र चौधरी,कैलाश साधु, अभियान सहयोगी सारिका नरेंद्र चौधरी,सरोज दिनेश राबडिया,अनुराधा सतीश जोशी,शालिनी योगेश खंडेलवाल,ऊषा रवि शर्मा,रजनी रामसिंह यादव,डाली प्रकाश पवार, संगीता मुकेश यादव, विनीता सचिन शर्मा, रामविलास पटेल,पंकज पटेल,संतोष मंडलोई,विनोद कुमरे,दीपक पटेल,शेखर अग्रवाल,तुलाराम पवार ,अजय विश्नोई गोविंद गोरा राजेश शर्मा ललित विश्नोई नितिन विश्नोई, गोविंद अराठे जगदीश लोवंशी अतुल परमार सहित सभी जनप्रतिनिधि पार्षद गण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे उक्त सम्मान समारोह का संचालन पार्षद सह प्रभारी सावित्री शैलेष यादव ने एवं आभार महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवीण जैन ने माना
0 टिप्पणियाँ