🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

आबकारी विभाग की बरौठा व भीलाखेड़ा में दबिश, ₹2.87 लाख का महुआ लाहन और कच्ची शराब जब्त*





*2800 किलोग्राम महुआ लाहन को किया नष्ट; 38 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद, 5 प्रकरण दर्ज; लगातार सघन सर्च अभियान जारी*


आबकारी विभाग के दलों ने गुरुवार को बरौठा और ग्राम भीलाखेड़ा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 38 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2,800 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। अवैध मदिरा निर्माण की सूचना मिलने पर सहायक आबकारी आयुक्त द्वारा गठित विशेष दलों ने बरौठा और उससे सटे इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इसके अतिरिक्त ग्राम भीलाखेड़ा में चिन्हित संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। तस्करों व मदिरा निर्माताओं द्वारा नाले के किनारे और झाड़ियों में छुपाकर रखे गए ड्रमों व बर्तनों से 2,800 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कराया गया। मौके से 38 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा भी जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग ₹2,87,600 (दो लाख सत्तासी हजार छह सौ रुपये) है।

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM