🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

शाम तक 75 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, सुरक्षा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

 सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर नेमावर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 25 हजार ने लगाई नर्मदा में डुबकी


शाम तक 75 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, सुरक्षा में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी


खातेगांव






नेमावर। सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर शनिवार को नेमावर स्थित मां नर्मदा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पर्व का विशेष महत्व होने के कारण सुबह से ही नर्मदा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 8 बजे तक करीब 25 हजार श्रद्धालु मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगा चुके थे। प्रशासन ने शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या 75 हजार तक पहुंचने का अनुमान जताया। मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेमावर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान के साथ अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान किए। धार्मिक मान्यता के अनुसार सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पितरों का तर्पण करने से उन्हें शांति प्राप्त होती है।


सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं। पुलिस और होमगार्ड के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा नावों के माध्यम से भी नदी में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। एडिशनल एसपी सौम्या जैन एवं एसडीओपी आदित्य तिवारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, घाटों और प्रमुख स्थानों पर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।


प्रशासनिक अमला मुस्तैद, सुविधाओं पर विशेष ध्यान


एसडीएम राजेंद्र पवार सहित प्रशासनिक अमला नेमावर में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की लगा�

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM