🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

203 साल बाद खातेगांव में निकली मुनि सुब्रतनाथ भगवान की भव्य शोभायात्रा प्राचीन जैन मंदिर से नवीन जिनालय तक निकली यात्रा, घर-घर सजी रंगोली, श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर किया स्वागत










 203 साल बाद खातेगांव में निकली मुनि सुब्रतनाथ भगवान की भव्य शोभायात्रा

प्राचीन जैन मंदिर से नवीन जिनालय तक निकली यात्रा, घर-घर सजी रंगोली, श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर किया स्वागत

खातेगांव। देवास जिले के खातेगांव में दिगंबर जैन समाज के लिए ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का अवसर देखने को मिला। मूलनायक श्री 1008 मुनि सुब्रतनाथ भगवान का 203 साल बाद नगर भ्रमण एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्राचीन बड़े जैन मंदिर से भगवान की प्रतिमा को रथ पर विराजित कर नवीन जिनालय तक शोभायात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

नगर भ्रमण के दौरान जैन समाज के परिवारों ने अपने घरों के बाहर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। घरों को धर्म ध्वज और दीपों से सजाया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारकर स्वागत किया। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण रहा।

आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समय सागर महाराज के आशीर्वाद से आयोजित महोत्सव में सुबह अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, हवन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। बोरदा वाले सेठी परिवार की जमीन पर निर्मित नवीन अस्थायी जिनालय में भगवान की प्रतिमाएं विधि-विधान के साथ विराजित की गईं।

203 वर्ष पुरानी घटना पर बनाई आकर्षक झांकी

शोभायात्रा में दीपांशी, हिमांशी चौधरी और समीक्षा सेठी द्वारा 203 वर्ष पूर्व नर्मदा नदी से भगवान के प्रकट होने की घटना पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

जैन समाज के अध्यक्ष निखिल रारा एवं मीडिया प्रभारी पुनीत जैन ने बताया कि भगवान को रथ पर विराजित करने का सौभाग्य सपना दीदी, नंदू एवं आयुष कल परिवार को प्राप्त हुआ। छत्र की जिम्मेदारी सेठी बुरादा परिवार, भामंडल की कला सराफा परिवार तथा चंवर की सेवा नरेंद्र मेडिकल परिवार को सौंपी गई।

बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा एवं सेलू भैया के मार्गदर्शन में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन 26 अक्टूबर को होगा। 203 साल बाद निकली इस ऐतिहासिक शोभायात्रा ने खातेगांव में जैन समाज की आस्था, परंपरा और धार्मिक एकता का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया।

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM