🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा एवं भाजपा मंडल खातेगांव की मासिक बैठक आयोजित की गई



 


खातेगांव-भारतीय जनता पार्टी मंडल खातेगांव के द्वारा प्रदेश व जिला संगठन के निर्देश अनुसार खातेगांव विधायक आशीष शर्मा के मुख्य आतिथ्य में खातेगांव मंडल की मासिक बैठक सामुदायिक भवन में आयोजित की गई उपस्थित वरिष्ठ जनों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई भारतीय जनता पार्टी मंडल खातेगांव के अध्यक्ष ललित गुर्जर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन के पिछले सफ़ल कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं की सराहना कर बधाई शुभकामनाएं दी ओर आगामी कार्यक्रम जैसे 3 अक्टुंबर को अजनास में जनकल्याण शिविर, 4 अक्टुंबर को जनकल्याण शिविर नगर परिषद खातेगांव में व वृद्धा आश्रम में सेवा कार्य, 6 अक्टुंबर आंखों की जांच व चश्मा वितरण शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव, 7 अक्टुंबर को ज्योति यात्रा जिला स्तर पर, 8 अक्टुंबर को दिव्यांगजन शसक्तीकरण गतिविधियां जनपद परिसर खातेगांव में, 9 अक्टुंबर को वृहद वृक्षा रोपण नगर खातेगांव जैसे सेवा कार्यों के क्रियान्वयन हेतु विस्तृत जानकारी दी गई इसके पश्चात विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत ही खातेगांव नगर के अमृता देवी चौराहा से शंकर मंदिर अजनास रोड तक स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही विधायक आशीष शर्मा के द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई और उपस्थित नगर परिषद के स्वच्छता वीरों का सम्मान दुपट्टा एवं पुष्य वर्षा कर किया गया इस अवसर पर विशेष रूप से विधानसभा संयोजक डॉ आर एन यादव,विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष ललित गुर्जर,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी,दिनेश राबडिया जिला मंत्री पंकज पटेल, विनोद कुमरे,शेखर अग्रवाल, राजेश गोस्वामी, शालिनी खंडेलवाल,उषा शर्मा, सावित्री यादव, पुरुषोत्तम व्यास,अखिलेश खोजा, राहुल सांखला,धीरज जोशी मेकमिलन पवार सहित सभी पार्षद व जनप्रतिनिधि गण, मंडल, शक्तिकेंद्र व बूथ के पदाधिकारि उपस्थित रहे

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM