🔴 BREAKING
⚡ G.NEWS ग्वाल न्यूज़: मध्य प्रदेश व देवास जिले की हर बड़ी खबर सबसे पहले। | 📢 अपने क्षेत्र की ताजा खबरें और विज्ञापन भेजने के लिए हमसे संपर्क करें। | ⚡ ताजा अपडेट्स के लिए हमारे सोशल मीडिया पेजों को फॉलो करें।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान: सीईओ जिला पंचायत श्री धुर्वे ने पशु औषधालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनवाड़ी केंद्र एवं ग्राम पंचायत की व्यवस्थाएं परखीं* *डॉक्टरों को समय पर उपस्थिति के निर्देश; पोषण आहार की गुणवत्ता और नल-जल योजना की कार्यप्रणाली जांची*








मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे ने 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के अंतर्गत नेमावर में आयोजित शिविर से पूर्व ग्राम संदलपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का परीक्षण किया और मैदानी अमले को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदायगी के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री धुर्वे ने शासकीय पशु औषधालय संदलपुर का निरीक्षण कर पशु चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की तथा पदस्थ पशु चिकित्सक से औषधालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ग्रामों की संख्या और पशुपालकों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को समय पर दवाइयां और टीके उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा संदलपुर में विकसित किए गए उद्यान का भी अवलोकन किया।


आयुष्मान आरोग्य मंदिर संदलपुर के निरीक्षण के दौरान श्री धुर्वे ने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों की संख्या, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में नियमित व समुचित साफ-सफाई बनाए रखने तथा पदस्थ चिकित्सक व स्टाफ को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को सुलभ प्राथमिक उपचार मिल सके।


आंगनवाड़ी केंद्र संदलपुर में सीईओ जिला पंचायत श्री धुर्वे ने बच्चों की दैनिक उपस्थिति, पूरक पोषण आहार के वितरण और भोजन की गुणवत्ता की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि दर्ज बच्चों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पौष्टिक नाश्ता व भोजन अनिवार्य रूप से दिया जाए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भवन संदलपुर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उपस्थित अधिकारियों एवं पंचायत सचिव को प्राप्त शिकायतों का त्वरित व संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।

📢 इस खबर को शेयर या सुरक्षित करें:

🟢 WhatsApp पर शेयर करें 📥 खबर सेव करें (PDF)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

🕒 00:00:00 AM