सतवास में वरिष्ठ समाजसेवी संतोष भाटी के मकान में भीषण आग, वैगनआर कार जलकर खाक
पुनासा रोड पर अचानक भड़की आग से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू; मकान खाली होने से टली बड़ी जनहानि
सतवास। देवास जिले के सतवास शहर में रविवार को पुनासा रोड स्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसायी संतोष भाटी के मकान में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे मकान में खड़ी वैगनआर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसके अलावा मकान में रखा कुछ भंगार सामान भी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। घटना के दौरान मकान खाली होने और शटर बंद होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार, पुनासा रोड स्थित संतोष भाटी के मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही सतवास थाना प्रभारी आशीष पाल पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहीं, आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कार सहित सामान जलकर हुआ राख
आग की चपेट में आने से मकान में खड़ी वैगनआर कार पूरी तरह जल गई। वहीं, मकान में रखा कुछ भंगार सामान भी आग से नष्ट हो गया। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल रहा। समय रहते आग पर काबू पा लेने से स्थिति को और अधिक गंभीर होने से रोकने में मदद मिली।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल मकान में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग किन परिस्थितियों में लगी और इससे हुए कुल नुकसान का आकलन कितना है, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है। घटना के बाद क्षेत्र में आग लगने को लेकर चर्चाओं का दौर जार�
0 टिप्पणियाँ